RADA
खेल

Sports news : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराया

Sports news : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला गया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
शशांक सिंह ने 29 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाई। पंजाब की आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार मैचों में यह दूसरी जीत है। पंजाब को इससे पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विपरीत परिस्थितियों से उबर कर गुजरात को उसके होम ग्राउंड पर मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शशांक और इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतरे आशुतोष शर्मा ने टीम की मैच में वापसी कराई। इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब ने इस सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका