खेल

Sports news: दूसरे दिन का खेल शुरू, इंग्लैंड सात विकेट पर 300 रन के पार

Sports news: दूसरे दिन का खेल शुरू, इंग्लैंड सात विकेट पर 300 रन के पार

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। आज टीम उससे आगे खेल रही है। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, ओली रॉबिन्सन भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जो रूट और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी को समेटना चाहेगी।

लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका