RADA
खेल

Sports news : ये, ये, ये-…रहाणे का यह कैच भी आपको कर देगा हैरान

Sports news : ये, ये, ये-...रहाणे का यह कैच भी आपको कर देगा हैरान

उम्र सिर्फ एक संख्या है और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले दिग्गज समय-समय पर बयान साबित करते रहे हैं। मंगलवार शाम को एक नहीं बल्कि दो बार फैंस को कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने यह साबित करके दिखाया। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें चेपॉक में आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में 42 साल के धोनी और फिर 35 साल के अजिंक्य रहाणे ने कुछ ऐसे कैच लपके, जिसने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि ये खिलाड़ी बढ़ती उम्र के साथ बूढ़े होने की जगह और फिट होते जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेपॉक में 207 का बचाव करने उतरी सीएसके की टीम के लिए पूर्व कप्तान धोनी ने विजय शंकर का एक बेहतरीन डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा था। 42 साल के धोनी गजब के फिट नजर आए थे। ऐसा लगा था कि यह कैच ऑफ द सीजन के लिए नामित हो सकती है कि तभी 35 साल के रहाणे ने डीप मिड विकेट पर एक बेहतरीन कैच लपका। इसने सभी को हैरान कर रख दिया। गुजरात की पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने लॉफ्टेड शॉट खेलने की कोशिश की और डीप मिड विकेट में हवा में शॉट खेल बैठे। रहाणे काफी पीछे थे, लेकिन उन्होंने आगे की तरफ दौड़ लगाई और डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। मिलर को भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। कैच इतना शानदार था कि धोनी ने खुद ताली बजाकर रहाणे के प्रयास को सराहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका