
छत्तीसगढ़
व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा में सृष्टि सोनकला ने हासिल की 23वीं रैंक
जतिन नचरानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 में सुश्री सृष्टि सोनकला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 23वीं रैंक प्राप्त की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा प्रदेश में कुल 57 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सृष्टि सोनकला की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
व्यवहार न्यायाधीश के रूप में चयनित होने पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सृष्टि सोनकला की इस सफलता को क्षेत्र एवं समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


