RADA
जॉब - एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Result 2024: इस दिन हो सकती है सीजीएल टियर 1 रिजल्ट की घोषणा

नई दिल्ली। सीजीएल टियर 1 रिजल्ट का इंतजार लंबा होता जा रहा है। परीक्षार्थी लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने भी इस बारे में कोई ऑफिशियल सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नतीजो का एलान जल्द हो सकता है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नतीजे इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स आधिाकरिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परिणाम 2024 जारी होने के बाद चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे-पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह एंटर करने के बाद उम्मीदवारों के सामने नतीजों की पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगी। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। अब, परिणाम टैब खोलें। अब सीजीएल पेज पर जाएं। रिजल्ट पीडीएफ खोलें। यहां रोल नंबर का उपयोग करके अपना टियर 1 परिणाम जांचें। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

SSC CGL Exam Tier 1 Result 2024: 9 से 24 सितंबर तक हुई थी परीक्षा

एसएससी ने 9 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 3 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। कैंडिडेट्स को इसके लिए 8 अक्टूबर, 2024 तक का समय दिया गया था। बता दें कि इस यह भर्ती अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और वैधानिक निकायों या अन्य में समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 17727 पदों को भरेगा। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करना होगा।
बता दें कि हाल ही में आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी है। यह परीक्षा शहर सूचना की यह पर्ची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका