छत्तीसगढ़

डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक रायपुर में शुरू हुई एडवांस लेजर तकनीक 

रायपुर। त्वचा उपचार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक, रायपुर में प्रदेश की पहली विश्वस्तरीय स्टार वाकर मैक्स प्रो लेजर टेक्नोलॉजी की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही राजधानी में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की एडवांस्ड स्किन ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध होगी।

 

क्लिनिक में फोटोना 4 ग्लो के साथ इस अत्याधुनिक तकनीक को लॉन्च किया गया है, जो स्किन केयर में एक नया आयाम मानी जा रही है।

स्टार वाकर मैक्स प्रो एक एडवांस्ड क्यू-स्विच्ड लेजर सिस्टम है, जिसमें चार अलग-अलग लेजर वेवलेंथ और 15 लेजर मोडैलिटी उपलब्ध हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग-अलग वेवलेंथ त्वचा में मौजूद मेलानिन, हीमोग्लोबिन और अन्य टिश्यू टारगेट्स पर सटीक तरीके से काम करती है।

 

इस मशीन में फोटोना की विशेष एएसपी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। यह तकनीक ट्रीटमेंट की जरूरत के अनुसार लेजर पल्स की संरचना को नियंत्रित करती है। इसकी क्यूं स्विच्ड तकनीक बहुत कम समय के पल्स के जरिए पिगमेंट पर फोटोमैकेनिकल प्रभाव डालती है, जिससे पिगमेंट छोटे कणों में टूटकर शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया से धीरे-धीरे बाहर निकल जाते हैं।

 

इन समस्याओं में होगा उपयोगी

 

डॉक्टर की सलाह और मरीज की त्वचा की स्थिति के अनुसार इस तकनीक का उपयोग कई उपचारों में किया जा सकेगा, जैसे –

 

– पिगमेंटेशन और मेलास्मा

– झाइयां और सन स्पॉट्स

– टैटू रिमूवल

– एक्ने और एक्ने के निशान

– स्किन टेक्सचर और रिजुवेनेशन

– कुछ प्रकार की वैस्कुलर स्किन समस्याएं

– चयनित मामलों में हेयर रिडक्शन

 

पहले जांच फिर उपचार

क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, हर मरीज की त्वचा और समस्या अलग होती है, इसलिए उपचार का चयन विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद ही किया जाएगा।

 

इस नई तकनीक की शुरुआत के साथ रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को अब स्किन ट्रीटमेंट के लिए मेट्रो शहरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। यह पहल आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ देखरेख को एक साथ लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper