RADA
छत्तीसगढ़

भिलाई में भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

जतिन रचरानी

संस्कृति संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन पर हुआ विशेष मार्गदर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश के भिलाई शहर में भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक 11 फरवरी, बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में बिलासपुर, रायपुर, शदाणी नगर, दुर्ग, दल्ली राजहरा, धमतरी, चक्करभाटा, मुंगेली, भिलाई सहित विभिन्न इकाइयों की प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में रायपुर स्थित शदाणी दरबार से पूज्यनीय गुरु मां श्रीमती दीपिका शदाणी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती विनीता भावनानी ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा श्रीमती सुषमा जेठानी ने की। इस अवसर पर भारतीय सिंधू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री लधाराम नेनवानी, महासचिव श्री मुरलीधर शादीजा, श्री प्रहलाद शादीजा सहित अन्य पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने आशीर्वचन में गुरु मां श्रीमती दीपिका शदाणी ने महिलाओं को प्रगति की दौड़ में अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को न भूलने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। वहीं सुश्री सरोज पांडेय ने संगठन द्वारा सिंधी संस्कृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए सिंधु दर्शन यात्रा के आमंत्रण को स्वीकार किया और सिंधू माता के पावन स्थल के दर्शन हेतु जाने की बात कही।

बैठक के दूसरे सत्र में श्रीमती विनीता भावनानी ने “कुटुंब प्रबोधन” विषय पर स्व भाषा, भूषा, भोजन, भवन, भजन एवं भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। श्रीमती प्राप्ति वाशानी ने सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में मीडिया के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव साक्षी खटवानी एवं सहसचिव गरिमा शहानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन भिलाई इकाई की महिला अध्यक्ष पिंकी थारानी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी धींगानी, श्री सुरेश नागदेव, भिलाई इकाई के अध्यक्ष एवं सेक्टर-4 सिंधू बिरादर मंडल पंचायत के मुखी श्री जय अम्बवानी सहित भिलाई एवं दुर्ग की अन्य पंचायतों के मुखीगणों का विशेष सहयोग रहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका