
भिलाई में भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न: गुरु माँ दीपिका शदाणी का मिला आशीर्वाद, सरोज पांडेय की रही गरिमामयी उपस्थिति
जतिन नचरानी
भिलाई : छत्तीसगढ़ प्रदेश के भिलाई शहर में भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक11 फरवरी बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमें बिलासपुर ,रायपुर , शदाणी नगर शाखा ,दुर्ग ,दल्ली राजहरा धमतरी ,चक्कर भाटा ,मुंगेली ,भिलाई वअन्य इकाइयां शामिल हुई
इस कार्यक्रम मे
मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर शदाणी दरबार से पूज्नीय गुरु मां श्रीमती दीपिका शदाणी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय दीदी सुश्री सरोज पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थित रही
मुख्य वक्ता भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती विनीता भावनानी द्वारा कुटम्ब प्रबोधन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा श्री लधाराम नेनवानी महासचिव श्री मुरलीधर शादीजा ,प्रहलाद शादीजा अपने अन्य साथियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
बैठक प्रदेश अध्य्क्ष महिला शाखा भारतीय सिंधू सभा श्रीमती सुषमा जेठानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
कार्यक्रम में आदरणीय गुरु मां श्रीमती दीपिका शदाणी जी ने महिलाओं को आगे बढ़ने की होड़ में अपनी सभ्यता संस्कृति को न भूलने एवम अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया महिलाओं के इस सामाजिक संगठन जो कि सिंधी संस्कृति को सहेजने के कार्य में विशेष भूमिका निभा रहा में
उपस्थित सभी महिलाओं कोप्रेरित करते एवं सिंधु दर्शन यात्रा का आमंत्रण स्वीकार करते हुए पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी ने कहा कि वे जरूर सिंधियों के पावन स्थल सिंधू माता के दर्शन करने चलेंगी
बैठक के दूसरे सेशन में
कुटुंब प्रबोधन पर विशेष वक्तव्य श्रीमती विनीता भावनानी द्वारा दिया गया जिसमें स्व भाषा भूषा भोजन भवन एवं भजन भृमण का महत्व समझाते हुए अपनाने पर जोर दिया
श्रीमती प्राप्ति वाशानी ने मीडिया के प्रयोग का महत्व बताया साक्षी खटवानी महासचिव व गरिमा शहानी सहसचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया आभार भिलाई इकाई की महिला अध्यक्ष पिंकी थारानी ने किया
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी धींगानी एवम सुरेश नागदेव भिलाई इकाई के अध्यक्ष एवं सेक्टर 4 सिंधू बिरादर मण्डल पंचायत एवं मुखी जय अम्बवानी का विशेष सहयोग रहा
कार्यक्रम में भिलाई एवं दुर्ग के अन्य पंचायतों के मुखी गण ने भी अपनी पावन उपस्थिति प्रदान की



