RADA
छत्तीसगढ़

नव वर्ष पर व्यापारियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बलोदाबाजार चेम्बर इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में की श्री लक्ष्मी साहू की नियुक्ति,

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने प्रदेश के समस्त औद्योगिक एवं व्यापारी बंधुओं सहित आमजनों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के व्यापारिक जगत की खुशहाली और सभी व्यवसायियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नए वर्ष की उत्साहपूर्ण शुरुआत करते हुए, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी ने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चेम्बर की नवीन इकाई का गठन करते हुए श्री लक्ष्मी साहू (मेसर्स लक्ष्मी हार्डवेयर एंड मशीनरी, बलौदाबाजार) को बलोदाबाजार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री लक्ष्मी साहू की नियुक्ति पर बधाई देते हुए श्री सतीश थौरानी ने कहा कि “नवीन वर्ष की यह शुरुआत हमारे संगठन के लिए अत्यंत शुभ है। श्री लक्ष्मी साहू एक कर्मठ व्यवसायी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बलोदाबाजार इकाई स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापार के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगी। यह नया साल हमारे प्रदेश के व्यापार और समृद्धि के लिए प्रगतिशील सिद्ध हो, ऐसी हम मंगल कामना करते हैं।”
इस नियुक्ति से बलोदाबाजार के व्यापारी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। चेम्बर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि नई इकाई के गठन से जिले के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

(अजय भसीन)
प्रदेश महामंत्री
मो. 9630163987

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका