उत्तरप्रदेश
Trending

जनता का चुनाव में ध्यान भटकाने के लिए दिए जा रहे बटोगे तो कटोगे जैसे बयान : डिंपल यादव

मैनपुरी । समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के जीत कर आने का भरोसा जताया है। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा दावा कर रही थी कि वह उप्र की 80 में 80 सीटें जीतेगी, लेकिन क्या हुआ। उसी तरह उपचुनाव में भी सपा बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री के बटोगे तो कटोगे वाले बयान के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समझती है कि मौजूदा सरकार अपने इस तरह के बयानों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। आज का युवा रोजगार चाहते हैं। प्रदेश की बेटियां, महिलाएं-बहनें चाहती हैं कि उन्हें सुरक्षा मिले। हमारा किसान चाहता है कि उन्हें सस्ती खाद मिले, सस्ती बिजली मिले। इसलिए इन सब बातों का प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। जहां तक रणनीति का सवाल है तो हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सरकार को नहीं पता कि धरातल पर स्थिति क्या है। स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, शिक्षा का दौर कैसा चल रहा है, ऐसे मुद्दों को ध्यान में रखकर इस बार जनता वोट डालेगी।

डिंपल यादव ने चुनाव में टिकट न देकर उपचुनाव में करहल सीट से तेजप्रताप यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के एक सवाल कहा कि यह समय तय करता है। पार्टी ​परिस्थिति पर निर्णय लेती है। हमारी कोशिश होगी कि करहल सीट पर ज्यादा से ज्यादा मतों से सपा जीतकर आए। भाजपा के प्रत्याशी न दिए जाने के सवाल पर कहा कि समझ कर और आकलन के बाद पार्टी प्रत्याशी उतारना चाहती है यह प्रक्रिया है जो सभी पार्टियां करती है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper