RADA
व्यापार

शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरू हुआ कारोबार

शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरू हुआ कारोबार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के साथ लेकिन हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। इस साल, केंद्रीय बैंकों की ओर से आधारभूत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच घरेलू बाजार में खरीदारी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी शेयरों में 1% से अधिक की बढ़त दिख रही है। वहीं, रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 83.48 पर पहुंच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन इमारत ढही, करीब 59 लोग मलबे में फंसे

मंगलवार को बाजार खुलने के दौरान बीएसई सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 22450 का स्तर पार कर गया। सुबह 09 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 69.33 (0.09%) अंक मजबूत होकर 73,961.43 पर जबकि निफ्टी 30.55 (0.14%) अंक उछलकर 22,473.25 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार के दौरान गोदरेज कंज्यूमर के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि ल्यूपिन के शेयरों में 3% तक की गिरावट दिखी।

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका और फिलीपीन्स के डेलीगेशन ने देखी मतदान सामग्री वितरण प्रक्रिया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका