मध्यप्रदेश

इंदौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड; अब आम लोग भी कर सकेंगे शिकायत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रेड सिग्नल तोड़ने, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 1000 से अधिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की पहल की है।

UP News: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, 25 लाख छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट, 15 नवंबर से वितरण शुरू

लाइसेंस सस्पेंड होने पर भी गाड़ी चलाई तो होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, वे निलंबन की अवधि में वाहन न चलाएं। इस दौरान गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अब आम नागरिक भी कर सकेंगे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत

इंदौर पुलिस ने ‘इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप’ के जरिए आम लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने में भागीदार बनाने की पहल की है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तस्वीर लेकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगी। साथ ही शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

हर सप्ताह जागरूक नागरिकों को मिलेगा सम्मान

पुलिस की इस पहल के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन की सबसे अधिक जानकारी देने वाले जागरूक नागरिकों को प्रत्येक सप्ताह सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा अभियान में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

CM विष्णुदेव साय पहली बार पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के गांव, 465 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

डीसीपी ने कार्रवाई जारी रखने की कही बात

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी लगातार चलेगी। पुलिस का उद्देश्य शहर की सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper