
जोन 9 कमिश्नर का कड़ा रुख: सफाई कामगारों की संख्या कम मिलने पर ठेकेदार संतोष सोनी पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 अंतर्गत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किया. इस दौरान वार्ड क्रमांक 7 में निर्धारित 38 से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर उपस्थित मिले और वार्ड में जगह – जगह गन्दगी और कचरे के ढेर पाए गए. वार्ड की लचर सफाई व्यवस्था को देखकर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 7 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार संतोष सोनी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर वार्ड 7 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश नोटिस में दिए हैँ और सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार पर 10000 रू. का जुर्माना किया है.कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में 3 दिन में अपेक्षित सुधार नहीं आने की स्थिति में उचित कार्यवाही करने की चेतावनी जोन 9 जोन कमिश्नर ने नोटिस में सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को दी है.

