
ऑल टाइम हाई के करीब चल रहे बाजार में सोमवार को भी नए मजबूत शुरुआत हुई। इससे सेंसेक्स और निफ्टी फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। सोमवार के शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 200 अंक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 50 में भी खरीदारी दिखी। सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 128.39 (0.17%) अंकों पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 23.86 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 22,980.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। सोमवार के शुरुआती कारोबार में टोरेंट फार्मा के शेयरों में 5% का उछाल जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 2% की गिरावट दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 75,679.67 जबकि निफ्टी 23,043.20 के नए हाई पर पहुंचा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेंसेक्स के शेयरों की चाल
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यूस्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, विप्रो, मारुति, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

