छत्तीसगढ़

आदर्श विद्यालय मोवा के छात्रों ने दसवीं के परीक्षा परिणामों में रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास

रायपुर. 16 अप्रैल 2026. आदर्श विद्यालय मोवा के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सेकंडरी स्कूल परीक्षा, सत्र – 2025-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस वर्ष विद्यालय के छात्र तेजस सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अक्षत त्रिपाठी ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद अयान रियाज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। छाया साहू ने 94.8 प्रतिशत हासिल किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदर्श विद्यालय मोवा के 30 से भी अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सबिता चतुर्वेदी ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

रायपुर के प्रसिद्ध केरला समाजम प्रबंधन के अध्यक्ष श्री विनोद पिल्लई, उपाध्यक्ष श्री टी.सी. शाजी, महासचिव डॉ. जैकब सकरिया , कोषाध्यक्ष श्री जे. सजित नायर, सचिव श्री फिलिप सैमुअल ,संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री अरूण कुमार , प्राचार्या श्रीमती सबिता चतुर्वेदी, उप प्राचार्या श्रीमती जलजा पिल्लई और सभी शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका