छत्तीसगढ़
Trending

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज रायपुर के छात्रों ने बिखेरा अपने कला का जादू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय तथा रुंगटा डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार अंतर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को किया गया। जिसमें कुल 6 डेंटल कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

आयोजन समिति द्वारा 14 अलग अलग तरीके के प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था जिसमें राज्य के एकमात्र शासकीय डेंटल कॉलेज के छात्रों ने बाजी मार कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है इस प्रतिस्पर्धा में मोनिका ने वायर बैंडिंग में प्रथम स्थान, फेस पेंटिंग में सानिया अली एवं जयकिशोर ने तृतीय स्थान , धनराज शोरी ने सोप कार्विंग एवं एकल नृत्य में तृतीय स्थान, नेहा वाणी ,वृंदा गुप्ता और राहुल देवांगन ने सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button