RADA
विशेष

सुकन्या समृद्धि योजना : 15 साल का निवेश और बेटी को मिलेंगे 64 लाख रुपये

सुकन्या समृद्धि योजना : 15 साल का निवेश और बेटी को मिलेंगे 64 लाख रुपये

लगातार बढ़ती महंगाई और खर्चों के दौर में माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगती है। यदि सही समय पर निवेश किया जाए तो भविष्य में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन बड़े खर्चों का बोझ नहीं रहता। बेटियों के लिए सरकार ऐसी कई निवेश योजना चलाती है, जिसमें निवेश कर उसकी पढ़ाई से लेकर शादी के खर्च की चिंता दूर हो सकती है। ऐसी ही एक निवेश योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

क्या है योजना
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ है। जिसमें आप अपनी बेटी के लिए निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप बेटी के जन्म के तुरंत बाद खाता खुलवा सकते हैं, 10 साल की उम्र के बाद इस योजना में खाता नहीं खुलता।

कितने साल का है मैच्योरिटी पीरियड
सुकन्या समृद्धि योजना में आप 15 साल तक निवेश कर सकते हैं और इसका मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है। उदाहरण के लिए अगर आपने अपनी 1 साल की बेटी का खाता खुलवाते हैं, तो आपको केवल 15 साल तक ही निवेश करना है। उसके बाद 6 साल का लॉक इन पीरियड होता है। बेटी के 18 वर्ष के होने के बाद उसे 50 प्रतिशत राशि मिलती है और 21 वर्ष की आयु में बची हुई राशि निकाल सकते हैं।

कैसे मिलेंगे 64 लाख रुपये
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में 12 हजार 500 रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में यह राशि 1.5 लाख रुपये होती है। 15 साल में आपके फंड में 22 लाख 50 हजार रुपये जमा हो जाएंगे। सरकार इस योजना में 7.6 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। 21 साल तक आपके ब्‍याज की राशि 41,29,634 रुपये होगी। यानी 21 साल में ब्याज सहित आपके फंड में 63 लाख 79 हजार 634 रुपये जमा हो जाएंगे। इस तरह आपको करीब 64 लाख रुपये मिलेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका