RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुकमा बंद  

सुकमा। शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार काे सुकमा बंद का ऐलान किया है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आकाओं के इशारे पर ईडी बदले की भावना से काम कर रही है। सुकमा बंद की सूचना सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश है।कांग्रेस नेताओं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सामूहिक बयान में कहा है कि भाजपा ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है।ईडी, सीबीआई, आईटी भाजपा की कठपुतली है। भाजपा की लिखी पटकथा पर विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगा कार्रवाई कर उनका चरित्र हनन करती है। लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं। आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका