RADA
देश-विदेश
Trending

सुनीता विलियम्स  की 9 महीने बाद होगी वापसी, अंतरिक्ष से सीधे समुद्र में पहुंचेंगी 

 न्यूयॉर्क । अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से फंसे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर नासा ने पुष्टि की है कि वे मंगलवार की शाम पृथ्वी पर लौट आएंगे. बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स एक अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी कॉस्मोनॉट के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान से वापस आएंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये अंतरिक्ष यान रविवार सुबह ISS पर पहुंचा था. नासा ने रविवार शाम को कहा कि इन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी मंगलवार को फ्लोरिडा तट पर समुद्र में उतरने का समय शाम 5:57 बजे (भारतीय समयानुसार 19 मार्च की सुबह 3:30 बजे) होगी. पहले यह वापसी बुधवार से पहले नहीं होने जा रही थी. विल्मोर और विलियम्स जून 2024 से ISS पर हैं. वे बोइंग स्टारलाइनर यान के पहले मानवयुक्त परीक्षण उड़ान में गए थे, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह सुरक्षित वापसी के लिए अनुपयुक्त हो गया. नासा ने बताया कि इस वापसी का समय इस तरह तय किया गया है कि ISS के दल अपना काम पूरा करने का समय मिल जाए और साथ ही सप्ताह के अंत में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लचीलापन बना रहे.

भारत में  18 मार्च की सुबह 8:30 बजे लाइव देख सकेंगे

नासा ने कहा है कि वो स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटने का सीधा प्रसारण करेगा. ये प्रसारण 17 मार्च की रात 10:45 बजे (अमेरिका के समय के अनुसार) से शुरू होगा. भारत में ये समय लगभग 18 मार्च की सुबह 8:30 बजे होगा. नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में वापस आएंगे. यह यात्रा विलमोर और विलियम्स के लिए राहत लेकर आएगी, जो कुछ दिनों की यात्रा के लिए गए थे, लेकिन नौ महीने तक फंसे रह गए.

अंतरिक्ष में भेजना पड़ा सामान

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष स्टेशन में रहना, आम तौर पर छह महीने के रहने से ज्यादा था, लेकिन यह अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो के 2023 में बनाए 371 दिन के रिकॉर्ड और रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पॉलाकोव के मीर स्टेशन पर बनाए 437 दिन के विश्व रिकॉर्ड से कम था. इतनी लंबी अवधि तक परिवार से दूर रहने के कारण इस मिशन ने काफी ध्यान आकर्षित किया. लंबे प्रवास के कारण इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त कपड़े और व्यक्तिगत देखभाल के सामान भेजने पड़े, क्योंकि वे इतनी लंबी यात्रा के लिए पर्याप्त सामान लेकर नहीं गए थे.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका