छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन तिहार : विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने शिविरों का किया निरीक्षण

सफाई, पेयजल सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का तत्काल समाधान करने के दिए निर्देश

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी और महापौर  मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूब चंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर का अवलोकन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने विधायक निधि मद से 4 नागरिकों दाऊलाल साहू,गोपीचंद हेमने, विनोद कुमार देवांगन,गणेश राम साहू को 3- 3 लाख रूपये का धनादेश आर्थिक सहायता के रूप में प्रदत्त किया.

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

नगर निगम वार्ड पार्षद  सोनू ममता तिवारी और  दुर्गा यादराम साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल एवं जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दक्षिण विधायक  सुनील सोनी और महापौर  मीनल चौबे ने सुशासन तिहार के शिविर में मांगें और जन समस्यायें लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और दिनांक 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में आमजनों से प्राप्त सभी मांगों और जन शिकायतों पर त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

निर्देशित किया गया कि सुशासन तिहार शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों में सफाई और पेयजल से सम्बंधित समस्याओं पर प्राप्त आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 5 वार्डों महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड, पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड, पण्डित वामन राव लाखे वार्ड, डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए गए सुशासन तिहार शिविर का अवलोकन किया.

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

इस दौरान महापौर  मीनल चौबे सहित नगर निगम एमआई सी सदस्य  सरिता आकाश दुबे, जोन 5 जोन अध्यक्ष  अंबर अग्रवाल, पार्षद  कृष्णा सोनकर ( बब्बी),  ममता सोनू तिवारी,  दुर्गा यादराम साहू की उपस्थिति रही.

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

प्रथम चरण में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में आमजनों से जन शिकायतें, मांगें और जन समस्याएं आवेदन लेकर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक दर्ज की जा रही हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button