
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: पार्षद भगतराम हरबंश और जोन कमिश्नर ने वार्ड 2 में स्वच्छता व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
सामुदायिक भवन का संधारण शीघ्र करवाने प्रस्ताव देने के निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरबंश ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता योगेश कडु, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, राकेश बंजारे सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 जोन अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता प्रशासनिक तैयारी करवाने नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों और क्षेत्रों में सिटी प्रोफाइल को विशेष ध्यान में रखकर स्वच्छता व्यवस्था का स्वच्छता वाल राइटिंग, शौचालयों की सफाई व्यवस्था सहित अन्य विविध कार्यों का स्थलों पर सूक्ष्मता से प्रत्यक्ष निरीक्षण कर तैयारियों की वार्डों में स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश नगर निगम सम्बंधित जोन 8 जोन अधिकारियों को दिए.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के पूर्व ही स्वच्छता व्यवस्था वार्ड 2 क्षेत्र में पुख्ता बनाने जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन को और वार्ड क्षेत्र के सामुदायिक भवन का रखरखाव और संधारण कार्य शीघ्र करवाने सहायक अभियंता अनुराग पाटकर को प्रस्ताव बनाने के निर्देश जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल द्वारा वार्ड के निरीक्षण के दौरान स्थल पर दिए गए.



