छत्तीसगढ़

स्वच्छता दीदियों ने डंगनिया बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बन्द करने फेरी दुकानदारों के मध्य चलाया जनजागरूकता अभियान

निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने डंगनिया बाजार की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, लगभग साढ़े 3 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त कर कड़ी चेतावनी देकर कुल 1000 रूपये जुर्माना वसूला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर -आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के सम्बंध में जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत पर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू की उपस्थिति में डंगनिया बाजार की स्वच्छता व्यवस्था का वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने औचक निरीक्षण स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में किया.
औचक निरीक्षण के दौरान फेरीवाले दुकानदारों से नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्थल पर लगभग साढ़े 3 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को तत्काल जप्त कर लिया गया और सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कुल 1000 रू का जुर्माना वसूला गया और इस प्रकार प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया. डंगनिया बाजार में स्वच्छता दीदियों ने फेरी वाले दुकानदारों के मध्य प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बन्द करने एवं इसके स्थान पर कपड़े और जुट से निर्मित थेलों का उपयोग करने की कड़ी हिदायत जनजागरूकता अभियान बाजार में चलाते हुए सभी फुटकर सब्जी व्यापारियों को दी.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका