
महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा ने गणमान्यजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों के साथ मिलकर तेलीबाँधा रिंगरोड चौक के समीप सड़क मार्ग की झाडू लगाकर श्रमदान कर सफाई की, दिया स्वच्छता सन्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महापौर मीनल ने स्वच्छता शपथ दिलवाई
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रायपुर – महात्मा गाँधी द्वारा दिखाये हुए स्वच्छता के मार्ग पर चलकर आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस दिनांक 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 से 9 बजे तक तेलीबाँधा चौक रिंगरोड चौक के समीप स्वच्छ भारत मिशन की एक पहल स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत एक दिन एक घण्टा एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रखा गया. स्वच्छता श्रमदान आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश कडु, विषय विशेषज्ञ प्रमिल चोपड़ा, सूरज चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सर्वश्री बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, भूषण ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक, गिरिजेश तिवारी, भोला तिवारी, गणमान्यजनों, आमजनों के साथ मिलकर झाडू लगाकर कचरा उठाकर श्रमदान करते हुए सफाई की और जन – जन को सकारात्मक सामूहिक स्वच्छता सन्देश दिया. महापौर मीनल चौबे द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, गणमान्यजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत स्वच्छोत्सव अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवाई.


