RADA
छत्तीसगढ़

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: राजधानी में कहीं पर भी कचरा, गंदगी नहीं दिखनी चाहिए, जोन करें सुनिश्चित : अपर आयुक्त

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: राजधानी में कहीं पर भी कचरा, गंदगी नहीं दिखनी चाहिए, जोन करें सुनिश्चित : अपर आयुक्त

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल पर स्थित सभा कक्ष में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं एनयूएलएम प्रभारी अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, एनयूएलएम की मिषन मैनेजरों, स्वच्छता दीदीयों की आवष्यक बैठक स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा एवं तैयारियों के संदर्भ में ली एवं आवष्यक निर्देष दिये।
अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने एनयूएलएम की मिषन मैनेजरों एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को समन्वय रखकर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदीयों से समन्वय रखकर यह सुनिष्चित करने निर्देषित किया है कि राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र में कही पर भी मुक्कड़ कचरा, गंदगी नहीं दिखना चाहिए। इस हेतु समन्वय रखकर जोन कमिष्नरों के साथ सभी 10 जोनो के 70 वार्डो की स्वच्छता माॅनिटरिंग करते हुए कार्य दायित्वों का निर्वहन करना सुनिष्चित करने निर्देषित किया गया है। अपर आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं एनयूएलएम प्रभारी अधिकारी को निर्देष दिये है कि स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने एवं रायपुर शहर को श्रेष्ट स्वच्छता रैंकिंग दिलवाने वार्डो एवं जोनो सहित किसी भी स्थान पर गंदगी कचरा मुक्कड न दिखे इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित स्वच्छता दीदीयों की जवाबदेही तय कर सतत माॅनिटरिंग की जाये।
अपर आयुक्त ने स्वच्छता दीदीयों को घर-घर जाकर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने एवं उनसे घरों व दुकानों का सूखा व गीला कचरा पृथक -पृथक डस्टबीन में रखकर प्रतिदिन नियमित निगम सफाई मित्र को देने प्रोत्साहित करने कहा है । साथ ही नागरिको को जलजनित एवं मच्छरजनित रोगो के लक्षणों, निदान की जानकारी देकर इसके प्रति जागरूक बनाने कहा है। नागरिको के मध्य घरों , दुकानों एवं आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाये रखने एवं मानसून के दौरान स्वस्थ रहने गरम सुपाच्य खाद्य सामग्रियां ग्रहण करने एवं बुखार आने पर समीप के शासकीय अस्पताल में जाकर शासकीय चिकित्सक से संपर्क कर चिकित्सा करवाकर तत्काल स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की जानकारी देकर मोहल्लो एवं बस्तियों में महिलाओं को जागरूक बनाने कहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका