RADA
खेल

टी20 विश्व कप : सुपर आठ चरण से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका

टी20 विश्व कप : सुपर आठ चरण से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका

अफगानिस्तान की टीम भले ही सुपर आठ चरण में जगह बना चुकी है, लेकिन उसे ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले ही टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसके ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान अंगुली की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। 23 वर्षीय मुजीब अफगानिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेल पाए थे। वह युगांडा के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद अगले दो मैच में नहीं खेले थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अफगानिस्तान ने जजई को किया शामिल
अफगानिस्तान ने चोटिल मुजीब की जगह बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम ने रखने की मंजूरी दे दी है।’ अफगानिस्तान पहले ही सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका