खेल

टी20 विश्व कप : खूब नाचे रोहित-विराट और बाकी खिलाड़ी

टी20 विश्व कप : खूब नाचे रोहित-विराट और बाकी खिलाड़ी

टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का दिल्ली और फिर मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक थमाया गया। इस इनाम की घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप जीतने के एक दिन बाद ही कर दी थी। अब पूरी टीम को इसका चेक सौंप दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस का आभार जताया। इतना ही नहीं आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही जमकर डांस किया। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में बज रहे गानों पर डांस करते दिखे।

लैप ऑफ ऑनर लेते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने ऑटोग्राफ की हुई गेंद को फैंस को दिए। खिलाड़ियों ने गेंद दर्शक दीर्घा में फेंकी। हालांकि, सबसे बढ़िया पल तो थोड़ी देर बाद आया, जब टीम को लैप ऑफ ऑनर में लीड कर रहे विराट और रोहित अचानक स्टेडियम में बज रही धुन पर नाचने लगे। इसके बाद पूरी टीम ने इन दोनों को जॉइन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका