RADA
टेक्नोलॉजी

Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स ने अपनी Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। हैरियर EV के नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट का प्राइस 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक SUV के डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव को पहले से कम शुरुआती प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Harrier EV को टाटा मोटर्स के Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह 504 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV की स्पीड 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph पर पहुंच सकती है। Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV के Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई हैं।

इस इलेक्ट्रिक SUV में 360 डिग्री कैमरा, 10 स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें एंबिएंट लाइटिंग और रियर सनशेड भी मिलते हैं। इस वेरिएंट के साथ Harrier EV के सात वेरिएंट्स हो गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने में मदद कर सकता है। इसके दोनों बैटरी पैक वाले विकल्प सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कन्फिग्रेशन के साथ हैं। Harrier EV को सिक्योरिटी के लिहाज से मजबूत रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं।

इससे पहले भी Tata Motors के कुछ व्हीकल्स को क्रैश टेस्ट में पूरा स्कोर मिला है। Harrier EV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार मिले हैं। यह क्रैश टेस्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, ISOFIX सीट माउंट्स, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी दिया गया है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 32 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट का स्कोर मिला है। व्हीकल असेसमेंट स्कोर में इसे 13 प्वाइंट में से नौ प्वाइंट दिए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका