RADA
tips and trick

Tech Tips : बिना नंबर सेव किए भी करें WhatsApp पर चैट, जानें आसान तरीका

Tech Tips: आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। लेकिन कई बार हमें ऐसे लोगों से चैट करनी पड़ती है, जिनका नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में फोन में अनजान कॉन्टैक्ट्स भर जाते हैं और प्राइवेसी का खतरा भी बढ़ता है। अब इस समस्या का आसान समाधान मौजूद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 बिना नंबर सेव किए कैसे करें चैट?

बहुत कम लोग जानते हैं कि आप बिना नंबर सेव किए भी WhatsApp पर किसी से बात कर सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती।

 तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले जिस नंबर पर चैट करनी है, उसे WhatsApp पर किसी चैट में (खुद को या दोस्त को) भेज दें। नंबर अपने आप ब्लू कलर (लिंक) में बदल जाएगा ,अब उस नंबर पर टैप करें।

टैप करते ही मिलेंगे ऑप्शन

जैसे ही आप उस ब्लू नंबर पर टैप करेंगे, आपके सामने Message, Call, Add to contacts कई ऑप्शन आएंगे। चैट करने के लिए बस Message पर टैप करें और आपकी चैट विंडो खुल जाएगी।

 प्राइवेसी के लिए फायदेमंद

आपको नंबर सेव नहीं करना पड़ेगा। अनजान लोगों को आपका स्टेटस नहीं दिखेगा। कॉन्टैक्ट लिस्ट साफ-सुथरी रहेगी

आने वाला है नया फीचर

जल्द ही WhatsApp एक नया यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर के बाद मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यूजरनेम के जरिए लोगों को सर्च किया जा सकेगा। चैटिंग और ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका