RADA
राज्य

तकनीकी समस्या हुई दूर, कई उड़ान रद्द, यात्री परेशान

तकनीकी समस्या हुई दूर, कई उड़ान रद्द, यात्री परेशान

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या दूसरे दिन भी बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर इसके कारण काम प्रभावित हुआ है। यही नहीं उड़ान संचालन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कई उड़ान रद्द की गई, यही नहीं यात्रियों को भी खासी समस्या का सामना करना पड़ा है। हवाईअड्डों के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Importance of water to our health – Local News 11

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज की वजह से दुनिया भर में बैंकिंग और उड़ान सेवाओं पर असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से इसकी वजह से कई संस्थान के काम ठप्प पड़े हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट इसको ठीक करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब तक व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण : सबसे स्वच्छ वार्ड में 30 लाख, द्वितीय में 25 लाख, तृतीय में 20 लाख के कार्य वार्डो को करेंगे सम्मानित

उड़ान रद्द हो गईं, एयरपोर्ट पर यात्री यहां से वहां भटकते दिख रहे हैं। दोबारा उड़ान की प्रतीक्षा में यात्री एयरपोर्ट पर ही टहलते नजर आ रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यात्री की काफी भीड़ नजर आ रही है, जो उड़ान शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से उड़ान संचालन प्रभावित होने के कारण चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोग कतार में खड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुमन ने धागों से रफू कर दी गरीबी

वहीं एक यात्री ने कहा, “मैं कल मुंबई से बेंगलुरु जा रहा था। उड़ान रद्द हो गई, हालांकि हमें सेवा प्रदान की गई थी, लेकिन उन्होंने हमें जगह नहीं दी। हम पूरी रात सोए नहीं हैं। तकनीकी समस्या के कारण यह सब हुआ है। हमें एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिला। हमें इंतजार करने के लिए कहा गया।”

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका