RADA
अपराध
Trending

पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास सड़क किनारे बगीचे में एक युवती का शव शुक्रवार को सुबह पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने फंदे से युवती का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर सड़क किनारे एक बगीचे के पास पेड़ से युवती की लाश लटकी मिली। मुंह पर खून के निशान थे। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। शव लटकाए जाने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हाे गई। हालांकि वहां उपस्थित लोगों द्वारा युवती की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी होने थाना प्रभारी सरायख्वाजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास के लोगों को युवती का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवती की उम्र करीब 18 से 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। संभावना है कि उसने आत्महत्या किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। लोगों से पूछा गया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर पाया है। फिलहाल जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना में अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका