RADA
छत्तीसगढ़

बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा में 23 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ | सदन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 7 हजार 329 करोड़ रुपए के प्रथम अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन योजना, के साथ खेल सुविधाओं, आंगनबाड़ी भवन, सहित अनेक योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए प्रावधान रखे गए हैं | साय सरकार ने यह अनूपूरक बजट विकसित भारत और छत्तीसगढ़ विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बनाया है |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बजट सत्र पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा | साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है |

इस बजट में गरीब, महिला, मध्यमवर्गीय, छोटे व्यापारियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया | जिससे प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके | यह *विष्णु के सुशासन वाली सरकार सदैव छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी |

इस अनुपूरक बजट के लिए लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी को समस्त भटगांव विधानसभा की जनता एवं प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका