RADA
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने बाजार मार्गों का किया निरीक्षण, दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की अपील

-कलेक्टर ने कहा,पहले व्यपारियो को समझाइश दे, फिर कठोरता से नियमानुसार कार्यवाही करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कवर्धा – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज सुबह कवर्धा शहर के मुख्य बाजार मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सराफा लाइन, गुरुद्वारा मार्ग, रायपुर मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों का जायजा लिया गया। कलेक्टर के साथ नगर पालिका अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और यातायात पुलिस बल भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने दुकानदारों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सड़कों के दोनों ओर दुकान संचालकों द्वारा सामान रखने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दी कि वे अपने सामान को केवल दुकानों के भीतर ही रखें, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

कलेक्टर ने इस दौरान नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर सड़कों पर रखे गए सामान को हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी व्यापारियों को विनम्रता से समझाया जा रहा है, लेकिन यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन होता है तो संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सड़क पर सामान रखने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि इससे व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को अंदर से सजाएं और सड़कों पर सामान रखने से बचें।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें सभी व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी अभी से अपने व्यापार स्थल को व्यवस्थित कर लेते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर व्यापारी संगठन ने भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका