RADA
छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने गोल चौक डीडी नगर तक मार्ग में आर्ट वर्क, सौंदर्यीकरण की प्रगति देखी

कमिश्नर ने गोल चौक डीडी नगर तक मार्ग में आर्ट वर्क, सौंदर्यीकरण की प्रगति देखी

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्ववल पोरवार, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा, जोन कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता अंशुल शर्मा सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में साइंस कॉलेज के समीप से जीईमार्ग से रोहिणीपुरम गोल चौक डीडीनगर तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से शासकीय दीवारों, मार्ग के मध्य में मार्ग विभाजक में करवाये जा रहे सुन्दर आर्ट वर्क, पेंटिंग, रंग रोगन, सौंदर्यीकरण के विविध कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया एवं इसे शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार को दृष्टिगत रखकर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये. आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को मार्ग का विकास एवं सौंदर्यीकरण होने के पश्चात सौंदर्यीकृत की गयी शासकीय दीवारों, मार्ग विभाजक, विद्युत पोलों पर कोई भी बैनर, पोस्टर, स्टीकर नहीं लगने दिया जाना एवं ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जुर्माना करके करने के निर्देश दिये हैँ.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका