RADA
छत्तीसगढ़

आयुक्त ने बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण 

आयुक्त ने बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण 

रायपुर। आज नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के रायपुरा क्षेत्र में 15 वें वित्त आयोग मद से 2 करोड 50 लाख रू. की लागत से बंधवा तालाब में प्रगतिरत गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन 8 जोन कमिष्नर अरूण धु्रव, कार्यपालन अभियंता अंषुल शर्मा की उपस्थिति में किया।
15 वें वित्त आयोग मद से बंधवा तालाब रायपुरा में नगर निगम रायपुर द्वारा गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर प्रगति पर है। तालाब क्षेत्र में गहरीकरण का कार्य और बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में तालाब में पाथवे का निर्माण व विकास कार्य प्रगति पर है। आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान बंधवा तालाब रायपुरा के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का शेष बचा कार्य शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष कार्यपालन अभियंता को दिये। तालाब क्षेत्र में गहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मानसून की पहली बारिष के बाद तालाब में पानी का भराव प्राकृतिक तरीके से होने लगा है। इसे देखकर आयुक्त ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया एवं कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करवाने कहा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका