छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने दिल्‍ली में नवीन संसद भवन का किया अवलोकन

रायपुर, दिनांक 08 अक्टूबर, 2026 : छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ के नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने आज नवीन संसद भवन सेंन्ट्रल विस्टा, नई दिल्ली का भ्रमण एवं अवलोकन किया । समिति ने नवीन संसद भवन के अंदर की आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृति एवं स्थापत्य परंपरा का अवलोकन किया । नवीन संसद भवन के अंदरूनी हिस्सों में भारतीय कला शिल्प और संस्कृति प्रतीकों का व्यापक उपयोग किया गया है ।

रायपुर : नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली

नवीन संसद भवन के अंदर विभिन्न राज्यों की चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया गया है । इस अवसर पर समिति के मान. सभापति श्री धरम लाल कौशिक सहित समिति के मान. सदस्य श्री अजय चंद्राकर, श्री धरमजीत सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्रीमती भावना वोहरा, छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता श्री अश्वनी मित्तल एवं लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में ”उद्यम से विरासत तक” सीखने के सत्र का भव्य आयोजन

समिति ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र सदस्य सचिव श्री सच्चिदानंद जोशी के साथ भी बैठक कर नवीन छत्तीसगढ़ विधान सभा के सौदर्यीकरण पर भी विचार विमर्श किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper