RADA
छत्तीसगढ़

निगम ने मुरली स्वीट्स पर किया जुर्माना

निगम ने मुरली स्वीट्स पर किया जुर्माना

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर में राजधानी शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर कचरा फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर दिये गए आदेशानुसार नगर निगम जोन नम्बर 5 की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा जोन कमिश्नर विमल शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में जोन के तहत आने वाले पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड नम्बर 42 के क्षेत्र के तहत सुन्दर नगर मुख्य मार्ग में मुरली स्वीट्स दुकान की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर निगम में प्राप्त जनशिकायत सही मिली और मुरली स्वीट्स दुकान द्वारा मुख्य मार्ग में दुकान का कचरा फेंका जाना पाया गया. इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित दुकान के संचालक पर 3000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया और नगर निगम में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर स्थल पर त्वरित निदान किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका