
छत्तीसगढ़
Trending
निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने कटोरा तालाब में पोहा पॉइंट पर गन्दगी फैलाने पर 5 हजार रूपये जुर्माना
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर की सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन नियमित अवलोकन करने निकल रही नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने आज सफाई व्यवस्था के अवलोकन के दौरान कटोरा तालाब में पोहा पॉइंट दुकान को गन्दगी फैलाने पर तत्काल सम्बंधित दुकान के संचालक पर 5 हजार रूपये का जुर्माना किया और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी. शहर में सफाई व्यवस्था को जनजागरण कर राजधानी के अनुरूप सुधारने गन्दगी फैलाने वाले दुकान दारों को चेतावनी देकर उन पर लगातार जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
