RADA
छत्तीसगढ़

निगम ने लगातार आवारा मवेशियों को सड़को की कार्यवाही, पकड़कर भेज रहे गौठान

निगम ने लगातार आवारा मवेशियों को सड़को की कार्यवाही, पकड़कर भेज रहे गौठान

रायपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोनो द्वारा सड़क मार्गों में काउकेचर एवं विशेष टीम के श्रमवीरो की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने अभियान सतत निरंतर जारी है। अभियान के तहत आज जोन 1 की टीम द्वारा 12, जोन 3 की टीम ने मार्गो से 1 आवारा मवेषी की धरपकड़ कर गौठान में छोडा। जबकि जोन 4 ने 7 और जोन 5 ने 6 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 6 की टीम ने 17 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 7 ने 7, जोन 8 ने 8, जोन 9 ने 16 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 10 से 1 आवारा मवेषी की धरपकड़ काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम की श्रमवीरों की सहयोग से करते हुए उन्हें गौठान छोड़ा। आज अभियान के तहत जोनों की काऊकैचर टीमों ने कुल 75 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान सतत निरंतर जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका