RADA
छत्तीसगढ़

मतदान दलों और मतदाताओं की स्वास्थ्य का ख्याल रखने निगम ले रहा अस्पतालों की मदद

मतदान दलों और मतदाताओं की स्वास्थ्य का ख्याल रखने निगम ले रहा अस्पतालों की मदद

रायपुर। रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम अधिकारी अस्पतालों को मतदान के दिन मतदान दलों और मतदाताओं की तबियत बिगड़ने पर ईलाज करने के लिए तैयार कर रहे हैं। भाठागांव क्षेत्र के दो अस्पताल इसके लिए तैयार भी हो गए। इनकी इस क्षेत्र के 40 से अधिक मतदान केंद्रों में सेवाएं ली जाएगी।
निगम के जोन क्रमांक 6 के उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर ने बताया कि भाठागांव क्षेत्र के उमा मेमोरियल अस्पताल और जौहरी अस्पताल ने निगम को लिखकर दिया है कि 7 मई को मतदान के दिन मतदान केंद्रों में तैनात रहकर मतदान दलों के साथ ही वहां मतदान करने आए मतदाताओं के स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। आवश्यकता अनुसार दवा का भी इंतजाम रखा जाएगा। गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिसके लिए इलेक्ट्रॉल , रसना या अन्य ठंडे पदार्थ पीड़ित को दिया जाएगा। भाठागांव के 8 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें 5 या उससे अधिक मतदान केंद्र हैं। मेडिकल टीमों को इन्ही बूथों में तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा ये दोनों अस्पताल अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करने 7 मई के दिन ओपीडी के साथ ही भर्ती होने पर भी फीस में छूट देंगे। निगम की टीम शहर के अन्य अस्पतालों को भी मतदान के दिन मदद करने के लिए मना रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका