RADA
मध्यप्रदेश
Trending

विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द हाेगा साकार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

- रीवा एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए से संचालन लाइसेंस

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रीवा एयरपोर्ट को आधिकारिक रूप से यात्री और मालवाहक विमानों की उड़ानों के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गयी है। यह जानकारी मंगलवार को जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Lower Cholesterol: इन चीजों को खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लाइसेंस के साथ, रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : न्यूट्रीफेस्ट प्राेग्राम का जबलपुर में हुआ भव्य आयाेजन, विजेताओं को मिले आकर्षक इनाम

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र और पूरे मध्यप्रदेश के नागरिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना है।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका