RADA
उत्तराखण्ड
Trending

हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने वन विभाग तैयारियों में जुटा

हरिद्वार । हाथियों की आबादी में चहलकदमी बनी हुई है। हाथियों की चहलकदमी बहादराबाद, लक्सर जगजीतपुर में अधिक है। यहां रोज ही कालोनियों, सड़कों, बाजारों में हाथी लोगों को दर्शन देने निकल रहे हैं। आज सुबह भी कनखल जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां दिखाई दी। हाथियों का एक पूरा समूह कालोनियों में घूमता दिखाई दिया। हालांकि हाथी भी आबादी के आदी हो चुके हैं और प्रायः लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन टकराव की आशंका बनी रहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि वन विभाग ने हाथियों के एक दल को चिह्नित किया है। 11 हाथियों का यह दल हरिद्वार के 17 किलोमीटर क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। इस दल का नेतृत्व अल्फा नाम का व्यस्क नर कर रहा है। वन विभाग अब हाथियों के इस बिग बॉस को कालर पहनाने की तैयारी में है, ताकि इस दल के आबादी के आसपास फटकने से पूर्व ही वन विभाग अलर्ट हो जाए और इन हाथियों की आबादी में आमद रोकी जा सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका