छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी में राजकीय पशु वन भैसा व राष्ट्रीय पक्षी मोर की विशाल प्रतिकृति शीघ्र बनेगी नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र 

सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने किया  निरीक्षण

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर के ऑक्सीजोन के पास चौक में शीघ्र राजकीय पशु वन भैसा की प्रतिकृति नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। वहीं लाखेनगर चौक के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर की विशाल प्रतिकृति सबको आकर्षित करेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरुण साव के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर में विभिन्न मुख्य मार्गो, चौक – चौराहों का सौंदर्यीकरण तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो, चौक – चौराहों के प्रगतिरत विकास सौंदर्यीकरण कार्यों की मॉनिटरिंग एवं स्थल समीक्षा की जा रही है।

आज आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, सहायक अभियंता  सोहन गुप्ता की उपस्थिति में ऑक्सीजोन चौक के समीप राजकीय पशु वन भैसा की विशाल प्रतिकृति लगाने एवं चौक को सुन्दर स्वरूप देने के सीएसआर मद से प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कार्य को तेजी से गुणवत्ता सहित करवाने सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं सीएसआर मद से लाखेनगर चौक के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर की विशाल प्रतिकृति लगाकर चौक का सौंदर्यीकरण का कार्य निरन्तर प्रगति पर है. वहीं जीई मार्ग, विधानसभा मार्ग, व्हीआईपी मार्ग, एक्सप्रेस वे मार्गो के किनारों में चौक – चौराहों में मार्गो को सुन्दर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने विभिन्न उद्योग समूहों के सहयोग से सीएसआर मद से कार्य तेजी के साथ प्रगति पर है. जीईमार्ग के किनारे साइंस कॉलेज के समीप मार्ग विभाजक को एक सिरे से व्यवस्थित कर सुन्दर पौधरोपण एक सिरे से दूसरे सिरे तक किया गया है. किनारे सुन्दर पाथ वे बनाया गया है. साइंस कॉलेज के समीप डीडी नगर रोहिणी पुरम गोल चौक जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे सुन्दर आर्ट वर्क रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा करवाया गया है एवं इसकी सुंदरता कायम रखने कार्य किया जा रहा है.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका