RADA
छत्तीसगढ़

सदन में उठा महिलाओं-बच्चों की गुमशुदगी का मामला

सदन में उठा महिलाओं-बच्चों की गुमशुदगी का मामला

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बालोद में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला उठाया गया। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया इस मसले को उठाते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन सिर्फ जिले की जानकारी दी गई है। बालोद जिले में अब तक महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले सामने आए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है, खोजबीन आवश्यक है। पुलिस इस पर काम कर रही है। 716 महिलाएं लापता थीं। इनमें से कुछ महिलाओं को खोज लिया गया है। 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 फ़ीसदी है। वहीं महिलाओं पर यह 84 फीसदी है।

अनिला भेड़िया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जांच के कई पहलू आ गये हैं। साइबर पुलिसिंग हो रही है, फिर भी महिलाओं और बच्चों को खोजने में पुलिस विफर रही है। इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक, गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। गुमशुदा इंसान की खोजबीन के लिए एसओपी भी जारी की जाती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका