RADA
छत्तीसगढ़
Trending

तेलीबांधा मुख्य मार्ग में ठेले और गुमटियों का कब्जा

रास्ता अवरुद्ध होने से दुर्घटना की आशंका

रायपुर । शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में मुख्य मार्ग में ठेला और गुमटियों में फल विक्रेताओं के अतिक्रमण के चलते आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।  यहां तक की कई बार इन फल विक्रेताओं की दुकान के कारण रास्ता अवरुद्ध हुआ है और लंबा जाम लगा है। जबकि कई बार सड़क दुर्घटनाओं की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल या उठ रहा है कि इन फल विक्रेताओं को मुख्य मार्ग से अलग हटाकर एक निश्चित स्थान प्रदान किया जाएगा ,क्योंकि प्रतिदिन तेलीबांधा मार्ग में वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यही नहीं राजधानी से मंदिर हसौद महासमुंद जाने के लिए मुसाफिर तेलीबांधा मार्ग का उपयोग करते हैं क्योंकि नेशनल हाईवे रोड है इसलिए इस मार्ग में माल वाहक से लेकर यात्री बसें चलती हैं। पिछले दिनों तेलीबांधा चौराहे के पास एक गंभीर दुर्घटना सामने आई थी जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाली युवती को जान गंवानी पड़ी थी,  इस घटना के पीछे प्रमुख वजह मार्ग में दोनों तरफ फुटकर व्यवसाययों का कब्जा का कारण सामने आया था जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार इस विषय को निगम के संज्ञान में लाया गया है और जानकारी दी गई है।
बता दे की तेलीबांधा थाने के सामने मुख्य मार्ग में फल विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगा दी जाती हैं जिसकी वजह से मार्ग में काफी ट्रैफिक बना रहता है। वहीं भारी वाहन और यात्री वाहन के लगातार दबाव से घटनाएं होने की आशंका भी बनी रहती है। सवाल यह है कि फल विक्रेता के लिए एक निश्चित मार्केट तैयार कर दिया गया है तो ऐसे फुटकर व्यापारियों को रोकने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इलाके के विधायक पुरंदर मिश्र लगातार मार्ग में दबाव को हटाने के लिए और फल विक्रेताओं को एक नई जगह देने के लिए प्रयासरत हैं ताकि मार्ग को चौड़ा किया जा सके और वाहनों के लिए एक सुगम रास्ता बनाया जा सके ।  इस दिशा में निगम की टीम प्रहरी के संज्ञान में यह विषय लाया जा रहा है ताकि अवैध कब्जा धारी से सड़क को मुक्त कराया जा सके और आवाजाही के लिए मार्ग को सुगम बनाया जा सके।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका