छत्तीसगढ़

महापौर ने अपने ही जन्मदिन का पोस्टर हटाकर दिया सशक्त संदेश

GE रोड में महापौर और आयुक्त का निरीक्षण…! फ्लैक्स फ्री जोन को लेकर सख्ती…अपने ही जन्मदिन का पोस्टर ‘खुद’ हटाकर महापौर ने दिया सशक्त संदेश

रायपुर :- जापान दौरे से लौटने के अगले ही दिन रायपुर की महापौर मीनल चौबे एक बार फिर फील्ड पर सक्रिय नजर आईं। GE रोड निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने अपना ही जन्मदिन पोस्टर देखा, तो बिना किसी संकोच के उसे ‘खुद’ हटवाकर स्वच्छता और नियमों के पालन का मजबूत संदेश दिया। महापौर की यह पहल शहर को फ्लैक्स फ्री बनाने की दिशा में एक मिसाल बन गई है।

यह भी पढ़े …जापान में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर महापौर मीनल का एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों ने गजमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत – Pratidin Rajdhani

दीपावली पर्व के मद्देनजर राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में आज महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों की टीम के साथ GE रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पोस्टर-बैनर हटाने और फ्लैक्स फ्री जोन को व्यवहारिक रूप से लागू करने संबंधी निर्देश दिए।

अपने ही पोस्टर को हटवाया

निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे ने जब GE रोड पर अपने जन्मदिन की बधाई वाला बैनर देखा, तो उसे तुरंत टीम प्रहरी से हटवाया, जिससे स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए एक सशक्त और अनुकरणीय संदेश गया। उन्होंने रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक सभी पोस्टर-बैनर हटाने का तत्काल अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। आयुक्त विश्वदीप और महापौर ने सभी जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दीपावली पूर्व, दौरान और पश्चात अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि जहां भी कचरा या गंदगी मिले, वहां तुरंत सफाई कार्य करवाया जाए। साथ ही, जनशिकायतों का तत्काल निपटारा कर त्योहार के दौरान शहर की स्वच्छता बनाए रखने को प्राथमिकता देने को कहा गया।

फ्लैक्स फ्री जोन की दिशा में ठोस कदम

महापौर और आयुक्त ने GE रोड को फ्लैक्स फ्री जोन घोषित किए जाने के बाद व्यवहारिक रूप से इस व्यवस्था को लागू करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि शहर की मुख्य सड़कों और बाज़ारों से अवैध कब्जे हटाकर नागरिकों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर त्योहार के व्यस्त समय में। इस निरीक्षण में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, अरुण ध्रुव, खीरसागर नायक, राजेश्वरी पटेल सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper