छत्तीसगढ़

जापान में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर महापौर मीनल का एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों ने गजमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

जापान में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटने पर महापौर मीनल का एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों ने गजमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

रायपुर – आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे का वैश्विक मंच पर रायपुर शहर का जापान के टोयोटा शहर में विगत 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक हुए अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में प्रतिनिधित्व करने के पश्चात राजधानी शहर रायपुर वापस लौटने पर रायपुर माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रायपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्वजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने गजमाला पहनाकर बुके देकर फूलमालाओं से लादते हुए भव्य आत्मीय स्वागत किया. महापौर का माना विमानतल पर पहुंचने पर फूलमालाओं से लादकर बुके प्रदत्त कर स्वजनों ने गाजे बाजे छत्तीसगढ़ी राउत नाचा के मध्य स्वागत किया. महापौर ने सबका अभिवादन स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल – Pratidin Rajdhani

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को अपने जन्मदिवस पर स्वजनों सहित जन्मदिन का केक काटा. महापौर श्रीमती मीनल चौबे दिनांक 16 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम के तीन दिवसीय वैश्विक आयोजन में रायपुर शहर का प्रतिनिधित्व कर रही थीं.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे को नगर निगम मुख्यालय भवन पहुंचने पर नगर निगम एमआईसी सदस्यों,जोन अध्यक्षगणों,पार्षदों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने गाजे बाजे के मध्य उन्हें बुके देकर और फूलमालाओं से लादते हुए जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.


नगर निगम एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, नंदकिशोर साहू, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सर्वश्री महेद्र औसर, आनंद अग्रवाल, प्रमोद कुमार साहू, अजय साहू, अर्जुन यादव, कृष्णा सोनकर, अमन सिंह ठाकुर, रवि सोनकर, डॉक्टर मनमोहन मनहरे,भगतराम हरबंश, पूर्व पार्षद श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा , गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, स्वजनों सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में वैश्विक मंच पर रायपुर का प्रतिनिधित्व करने पश्चात राजधानी शहर वायस लौटने पर और उनके जन्मदिन पर बुके प्रदत्त कर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दी हैं.

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper