RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों की धरपकड़ निरन्तर जारी

नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों की धरपकड़ निरन्तर जारी

रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर निरन्तर जारी है।
आज इस क्रम में अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के तहत भाठागांव अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड से संतोषी नगर सर्विस रोड तक और पुलिस लाईन मार्ग में 10 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। नगर निगम जोन क्रमांक 10 की काऊ कैचर टीम द्वारा जोन क्षेत्र के तहत देवपुरी मार्ग मार्ग से दिन की दोनों पालियों में 12 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊ कैचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गयी. इसी प्रकार नगर निगम जोन क्रमांक 4 की काउकेचर टीम द्वारा बूढ़ापारा और कालीबाड़ी मार्ग में 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए दिशा – निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशा पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीमों के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़ का कार्य अभियानपूर्वक निरंतर जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका