छत्तीसगढ़

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने बैरन बाजार में सड़क पर फैले कचरे का उठाव करवाकर समुचित सफाई करवायी

रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग को बैरन बाजार क्षेत्र की सफाई से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही द्वारा संबंधित क्षेत्र के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के परिपालन में संबंधित जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई टीम द्वारा त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैले कचरे का उठाव कराया गया तथा क्षेत्र में समुचित सफाई कार्य संपादित कराया गया। सफाई कार्यवाही उपरांत उक्त क्षेत्र की स्थिति सामान्य एवं स्वच्छ पाई गई है। नगर पालिक निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित निगरानी एवं सतत सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश संबंधित जोन को दिए गए हैं।

Back to top button
📰 E-Paper