RADA
खेल
Trending

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बिना मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार

हार के बाद दुखी कप्तान ने प्लेयर्स पर कही बड़ी बात

पाकिस्तान। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 91 रनों पर ही ढेर हो गई और इसके बाद न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ी बात कही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी युवा सलमान अली आगा को मिली, लेकिन उनकी कप्तानी में भी पाकिस्तानी टीम अच्छा करने में विफल साबित हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारने के बाद उन्होंने कहा कि यह बहुत ही मुश्किल था। हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब हमें अगले मैच के लिए तैयार रहना होगा। न्यूजीलैंड ने अच्छी गेंदबाजी की और यहां पर सीम मूवमेंट भी थोड़ा बहुत था।

अगले मैच के लिए भी भरी हुंकार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान के लिए अब्दुल समद, हसन नवाज और मोहम्मद अली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इन पर कप्तान सलमान ने कहा कि हमारे पास तीन डेब्यू करने वाले प्लेयर्स थे। ये लोग जितने ज्यादा मैच खेलेंगे। उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है। हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया खराब प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा ही पार नहीं कर सके। टीम के लिए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण ही पूरी टीम सिर्फ 91 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं जैकब डफी के खाते में चार विकेट गए। इन गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग का नमूना पेश किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका