RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कश्मीर-पहलगाम में केंद्र सरकार की कार्रवाई से देश की जनता आशान्वित : डिप्टी सीएम अरुण साव

अमरनाथ यात्रा के लिए लगातार हो रहा पंजीयन

नक्सली हथियार छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, नहीं मानेंगे तो सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी रहेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, पहलगाम की घटना पर केंद्र सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की है। इससे जम्मू कश्मीर और पहलगाम का वातावरण सामान्य हुआ है। वहीं अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है, लगातार पंजीयन हो रहा है। ये बताता है कि, लोग भारत सरकार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री साव ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर जारी मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा पत्र जारी करने पर कहा कि, सुरक्षाबलों ने पिछले 15 महीने में लगातार प्रहार किया है। इससे नक्सलियों में डर और खौफ पैदा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, सरकार ने लगातार नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अपील की है, हमारी सरकार ने नई पुनर्वास और राहत नीति भी बनाई है, नक्सली उसका लाभ उठाएं। लेकिन नक्सलियों ने सरकार की अपील को दरकिनार कर दिया है। नक्सली जब तक हथियार नहीं डालेंगे, तब तक सुरक्षाबल अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका